19 Apr 2024, 10:09:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस को टिकाऊ नेताओं और कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना चाहिए : दिग्विजय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 12:01AM | Updated Date: Oct 25 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि कांग्रेस को अपने टिकाऊ कार्यकर्ताओं और नेताओं का पूरा ख्याल रखना चाहिए। सिंह ने ट्वीट के माध्यम से एक टिप्पणी करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के ट्वीट को रीट्वीट किया है। यादव ने अपने ट्वीट में ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें तोमर अपने एक परिचित और कांग्रेस नेता के चरण स्पर्श करते हुए उनके पक्ष में कार्य करने के लिए मनाते हुए दिख रहे हैं।

यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि एक बिकाऊ मंत्री ने कांग्रेस के टिकाऊ कार्यकर्ता के आगे घुटने टेक दिए। कांग्रेस के चंद नेता बिकाऊ हो सकते हैं, मगर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता टिकाऊ है। यादव के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने टिप्पणी की है कि यही फर्क है बिकाऊ और टिकाऊ में। कांग्रेस को अपने टिकाऊ कार्यकर्ताओं और नेताओं का पूरा ख्याल रखना चाहिए। अभी तो घुटने टेके हैं। तीन नवंबर तक साष्टांग करेंगे और चुनाव हारने के बाद आंख दिखाएंगे। वर्ष 2018 का चुनाव तोमर ग्वालियर से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे, लेकिन उपचुनाव में वे इसी सीट से भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »