28 Mar 2024, 15:42:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उपचुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा नेता भोपाल में जुटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2020 6:31PM | Updated Date: Sep 30 2020 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की औपचारिक घोषणा के एक दिन बाद आज यहां सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी दिल्ली यात्रा से वापस आ गए, तो नवनियुक्त महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी यहां पहुंचे। इसके अलावा भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रमुख लाल सिंह आर्य ने भी अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार यहां पहुंचकर पार्टी नेताओं से मुलाकात की। 
 
दरअसल औपचारिक तौर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बहाने सभी नेता एकत्रित होकर चुनावी तैयारियों को और गति देंगे। इन नेताओं का अनौपचारिक तौर पर मुलाकात का दौर भी दिन में चलता रहा। 
 
राज्य में 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान तीन नवंबर को होगा और दस नवंबर को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। नौ अक्टूबर को उपनिर्वाचन संबंधी अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। अभी भाजपा के प्रत्याशियों की सूची भी आना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »