28 Mar 2024, 22:44:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : उज्जैन में मिले कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 12:59PM | Updated Date: Aug 12 2020 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले आने के बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 1351 हो गई जबकि इनमें से 1101 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कल रात जारी हेल्थ बुलेटिन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 841 प्राप्त सेंपल में से 24 कोरोना पॉजिटिव पाए गए, इनमें से 14 उज्जैन के और खाचरोद तहसील 05 के, बड़नगर के तीन एवं महिदपुर के दो मरीज हैं। इस प्रकार जिले में अभी तक 1351 पॉजिटिव संक्रमित पाए गए। वहीं इस महामारी से अभी तक 75 लोगों की मृत्यु हुयी है तथा 189 मरीजों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जिले में अभी तक 54 हजार 406 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »