29 Mar 2024, 17:32:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोहन भागवत आज रात भोपाल पहुंचेंगे, दो दिन तक भोपाल में रहेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 12:01AM | Updated Date: Aug 9 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज रात यहां पहुंचेंगे और वे अगले दो दिन तक यहीं रुकेंगे। संघ के सूत्रों के अनुसार भागवत रात्रि में पहुंचने के बाद विश्राम करेंगे। वे कल यहां विभिन्न बैठकों और कार्यक्रम में शामलिं होने के बाद सोमवार को यहां से रवाना हो जाएंगे। संघ के मध्यभारत प्रांत के प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि संघ के सरसंघचालक भागवत अपनी यात्रा के दौरान क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत संवाद करेंगे और कोरोना संकट में स्वयंसेवकों द्वारा किये गए सेवा कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही भविष्य के सेवा कार्यों की योजना पर भी विस्तृत चर्चा होगी। भागवत यहां ठेंगडी भवन में मध्यभारत और मालवा प्रांत के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा सत्रों में शामलिं होंगे।

सिसोदिया ने बताया कि कोरोना संकट के दौरान मध्यभारत प्रांत में संघ, सेवा भारती और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से व्यापक सेवा कार्य किये गए हैं। मध्यभारत प्रांत में मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में 1173 स्वयंसेवकों ने लोगों का जीवन बचाने के लिये रक्तदान किया। कोरोना संकट के समय डॉक्टर, नर्स, पुलिस, सफाई कर्मचारी और मीडिया से जुड़े लोगों ने अभूतपूर्व कार्य किया और इस निस्वार्थ सेवा का स्वयंसेवकों ने जगह जगह सम्मान किया। मध्यभारत प्रान्त द्वारा पांच हज़ार से ज्यादा 'कोरोना योद्धाओं' का सम्मान किया गया। सिसोदिया जी ने बताया कि इसके अलावा संघ के स्वयंसेवकों ने प्रवासी श्रमिकों के हित में कार्य किया। सेवा शिविर लगाए गए। जरुरतमंदों को इलाज और भोजन इत्यादि मुहैया कराने के साथ ही सेनेटाइजर और मॉस्क इत्यादि वितरित किए गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »