28 Mar 2024, 21:35:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी ने भव्य राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया : CM शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2020 3:17PM | Updated Date: Aug 5 2020 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व से न केवल पांच सौ वर्षो का विवाद समाप्त किया, बल्कि भगवान श्रीराम लला के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। चौहान ने ट्वीट के जरिये लिखा है ‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने कुशल नेतृत्व से न केवल 500 वर्षों का विवाद समाप्त किया, बल्कि भगवान श्रीराम लला के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया।
 
यह मा. मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं श्रीराम की कृपा से ही संभव हुआ। भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण का यह पुनीत कार्य मोदी जी के शुभ हाथों से ही कराने की अद्भुत प्रभु कृपा के हम सब साक्षी हैं, यह हमारा सौभाग्य है। अपने सिलसिलेवार ट्वीट में चौहान ने कहा ‘देश में कई बड़े नेता हुए जिन्होंने देश का प्रभावी नेतृत्व किया। देश ने एक दशक के नेता देखे और एक शताब्दी के नेता भी देखे, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 5 शताब्दी (500 सालों) के नेता बने हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »