23 Apr 2024, 21:36:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देशवासियों को मंदिर निर्माण की बधाई : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2020 2:35PM | Updated Date: Aug 5 2020 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अयोध्या में होने जा रहे भव्य राममंदिर निर्माण का स्वागत किया है। कमलनाथ ने आज ट्वीट के द्वारा अयोध्या में होने जा रहे भव्य राममंदिर निर्माण का स्वागत किया है और प्रदेश कांग्रेस की ओर से मंदिर निर्माण के लिये चाँदी की 11 ईटें दान करने का निर्णय लिया है। आज राजीव गांधी बहुत खुश होते। कमलनाथ ने सिलसिलेवार ट्वीट के माध्यम से कहा ‘मै अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूँ। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, ये सिफर् भारत में ही संभव है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »