29 Mar 2024, 04:19:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पति को बांधकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 5:35PM | Updated Date: Jul 16 2020 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र में एक महिला के कृषक पति को बांधकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। आज ठीकरी पहुंचे निमाड़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक तिलक सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर कल रात्रि 4 लोगों के विरुद्ध सामूहिक रूप से दुष्कर्म और लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को महिला अपनी तबियत खराब होने के चलते पति के साथ दुपहिया वाहन पर सवार होकर एक रिश्तेदार के यहां खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में गयी थी।

वहां से अपने गृह ग्राम जुलवानिया थाना क्षेत्र लौटने के दौरान बड़वानी जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरू फाटक के समीप आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शौच के लिए रुकी। वह वन विभाग की एक नर्सरी में अंदर चले गई, लेकिन वहां पर उसे चक्कर आने पर वह लेट गई। कुछ देर तक नहीं आने पर उसका पति दुपहिया वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोड़कर उसे ढूंढने नर्सरी में आया।

इस दौरान वहां पहुंचे दो युवकों ने उसके पति पर शंका करते हुए मारपीट की और उसे पेड़ से बांध दिया और उसके पास रखे 24 हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद उन्होंने दो अन्य लोगों को वहां बुला लिया। चारों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने महिला और उसके पति को उनके दुपहिया वाहन पर बैठने को कहा तथा कुछ दूरी तक आगे छोड़ने भी गए। इस दौरान उन्होंने घटना को किसी से न बताने की धमकी भी दी। आरोपियों ने अपने वाहन की नंबर प्लेट पर कपड़ा लगा रखा था। धमकी के चलते दंपति घटना के दिन शिकायत करने नहीं आए और कल रात्रि उन्होंने साहस करते हुए ठीकरी थाने पर मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »