29 Mar 2024, 16:42:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पश्चिमी मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 12:50PM | Updated Date: Jul 16 2020 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने से राज्य में अधिकांश स्थानों पर कल हुई वर्षा के बीच आज पश्चिमी मध्यप्रदेश में आने वाले अनेक स्थानों पर अच्छी बारिश होने का अनुमान है। भोपाल मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अनुुमान जताया है कि देश के कई स्थानों पर बने ऊपरी हवाओं में चक्रवात और मानसून द्रोणिका के और नीचे की तरफ आने से आज पश्चिमी मध्यप्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। उत्तरप्रदेश, झारखंड और गुजरात में बने चक्रवातों के प्रभाव से प्रदेश में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की ओर नमी मिलने से प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है।
 
राज्य में अधिकांश स्थानों पर आज सुबह से ही आसमान में धटा छाये हुए है। कई स्थानों पर हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की खबर है। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि शाम तक कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्यप्रदेश में आने वाले खंडवा और इंदौर में बीते चौबीस घंटों के दौरान झमाझम बारिश हुई है। इन दोनों स्थानों के अलावा एक दर्जन से अधिक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
 
खंडवा में 81 मिमि, इंदौर में 70 मिमि, उमरिया में 28, नरसिंहपुर में 37, रीवा में 23 4, भोपाल में 21, सीधी में 15 8, मलाजखंड में 3 , सिवनी में 10, मंडला में 4, गुना में 4. 4, उमरिया और शाजापुर में 5, रतलाम में 2, होशंगाबाद में 8, बैतूल में 2. 8, सागर में 6. 8, रायसेन में 3, नौगांव में 5, छिंदवाड़ा में 6 4, धार में 4. 0 और दतिया में 2. 0 मिमि वर्षा दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में आज सुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा डाले है। शाम के पहर यहां शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
        
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »