24 Apr 2024, 11:29:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP में कानून का राज है जो लापरवाही करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा : नरोत्तम मिश्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 12:49PM | Updated Date: Jul 16 2020 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून का राज है जो लापरवाही करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। डॉ. मिश्रा ने ट्वीट के माध्यम से कहा है ‘कांग्रेस ने हमेशा से गरीबों और किसानों को छला है। गरीबी हटाओ का नारा देकर दशकों तक राज किया और देश में गरीबों की संख्या बढ़ती चली गई। किसानों को कर्ज माफी का वचन देकर मध्यप्रदेश में 15 महीने सरकार चलाई, लेकिन वादा भूल गई। गुना की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर हमने तुरंत एक्शन लिया है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में कानून का राज है, जो लापरवाही करेगा, उसे नाप दिया जाएगा। गुना में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिलते ही हमने त्वरित कार्रवाई की। ये राहुलगांधी  की कांग्रेस सरकार नहीं है, जहां अधिकारी प्रीपेड व्यवस्था से नियुक्त होते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »