29 Mar 2024, 20:47:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उज्जैन में कोरोना के 12 नये मामले, संख्या बढकर 707 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 12:27PM | Updated Date: Jun 6 2020 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले प्रकाश में आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 707 हो गयी है। इसके अलावा तीन लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 62 पहुंच चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से कल रात जारी बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से पीड़ित तीन लोगों की मौत हो गयी। इस प्रकार मरने वालों की संख्या बढकर 62 हो गयी। कल 277 लोगों के सैंपल प्राप्त हुए, जिनमें से 12 नये कोरोना पीड़ित मिले। ये सभी उज्जैन के निवासी हैं। जिले में अभी तक कुल 707 पॉजीटिव मिले हैं। जिले में अभी तक 558 कोरोना संक्रमितों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। बासठ की मौत हुयी है। शेष का इलाज जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »