29 Mar 2024, 02:09:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : उज्जैन में 29 नए मामले, कुल 658 हुए कोरोना संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2020 1:37PM | Updated Date: May 29 2020 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण के 29 नये मामले दर्ज होने के साथ संक्रमित मरीजों का आकड़ा बढ़कर 658 हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से कल रात जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 248 सैम्पल प्राप्त हुए थे। उनसे में 29 की रिपोर्ट पॉजीटिव पायी गयी। इसके अलावा एक मौत के साथ इस कारण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गयी है। जिले में अभी तक सात हजार से अधिक लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। अब तक 658 पॉजीटिव पाए गए और उनमें से 302 को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »