18 Apr 2024, 12:04:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : उज्जैन में संक्रमितों की संख्या 629 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2020 2:32PM | Updated Date: May 28 2020 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में पुलिस के 11 जवानों समेत 15 व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 629 हो गयी है। जिले में अब तक 54 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की ओर से कल रात जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान 114 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुयी, जिनमें से 15 कोरोना पॉजीटिव हैं। इनमें विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की 32वीं वाहिनी के 11 जवान भी शामिल हैं। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 629 हो गयी है, हालाकि अभी तक 290 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »