20 Apr 2024, 06:31:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आज रात 12 बजे से भोपाल पूरी तरह से लॉकडाउन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 7:57PM | Updated Date: Apr 5 2020 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल जिला प्रशासन ने आज रात बारह बजे से भोपाल को पूरी तरह से लॉकडाउन करने के आदेश जारी किए हैं, जिसके तहत अब केवल दूध पार्लर एवं दवा दुकानें को छोड़, किराना एवं अन्य दुकानों में दी गयी छूट को समाप्त कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तरुण पिथोड़े के निर्देश पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सतीश कुमार एस ने धारा 144 के अंतर्गत संशोधित आदेश जारी कर 5 अप्रैल रविवार रात 12 बजे से भोपाल को पूरी तरह लॉक डाउन करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब भोपाल पूरी तरह से लॉक डाउन रहेगा। वहीं, करोद मंडी भी आज से आगामी आदेश तक बंद रहेगी। व्यापारी किसानों से सब्जी आदि खरीद कर नगर निगम के माध्यम से बिक्री करेंगे। किराना दुकान और अन्य दुकानों को दी गई छूट समाप्त कर दी गयी है। आदेश में कहा गया है कि अधिकृत होम डिलीवरी के अतिरिक्त अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी।

केवल दवाई दुकान ही खुली रहेंगी। होम डिलीवरी, दूध पार्लर और मेडिकल दुकानें इस दौरान खुली रहेंगीे शासकीय कार्य के लिए अतिआवश्यक सेवा में लगे हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी। इस लॉक डाउन में मीडिया और उनके प्रतिनिधियों को भी पूर्व अनुसार छूट लागू रहेगी। लॉक डाउन में निजी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।

किसी भी क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। कंटेंटमेंट क्षेत्र से बाहर जाना और जोन के बाहर पाए जाने पर आदेश का उल्लंघन माना जायेगा और सम्बंधित की गिरफ्तारी की जाएगी। सड़क पर कोई भी व्यक्ति घूमते पाए जाने पर गिरफ्तार कर कानूनी कर्रवाई की जाएगी। आपातकालीन सेवाओं के अतिरिक्त अन्य सभी कारणों के लिए दिए गए पास भी निलंबित कर दिए गए हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »