28 Mar 2024, 14:29:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मासूम ने कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए दिया गुल्लक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 7:46PM | Updated Date: Apr 3 2020 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में चार साल के एक मासूम बच्चे ने कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अपनी गुल्लक दी है। बुन्देलखण्ड अंचल के पन्ना निवासी मोहम्मद अल्फेज़ कबीर ने कोरोना वायरस की रोकथाम और गरीब-जरूरतमंदों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अपनी गुल्लक दी है। मासूम छात्र ने आज अपने घर के बाहर  तहसीलदार सुश्री दीपा चतुर्वेदी को अपनी गुल्लक सौंपी गई। गुल्लक फोड़ने पर उसमें 4344 रुपए निकले।
 
मासूम ने दान में दी गई राशि को अपने परिवार के सदस्यों एवं रिश्तेदारों से भेंट में मिले रुपयों को गुल्लक में डालकर जोड़ी थी। मासूम ने लॉकडाउन की वजह से गरीब श्रमिकों, कमजोर वर्गों को हो रही परेशानी एवं राष्ट्रीय आपदा के समय शासन-प्रशासन को नागरिकों के द्वारा दिल खोलकर आर्थिक सहयोग करते देख उसने अपनी गुल्लक में जमा राशि देने की बात अपनी शिक्षिका माँ से कही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »