19 Apr 2024, 22:27:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

संक्रमितों को चिंहित करना बड़ी चुनौती : कलेक्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 2:35PM | Updated Date: Apr 1 2020 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने आज कहा कि कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ मानव जीवन के लिए उतना खतरनाक नहीं है, जितना इसका तेजी से फैलना, इसलिए इसके संक्रमितों को चिंहित करना बड़ी चुनौती है, जिसको लेकर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। सिंह ने यहां पत्रकारो से चर्चा में कहा कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय नही है, संक्रमण को रोकने के लिए संक्रमितों को चिन्हित करना आवश्यक है।
 
उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में जिले में 63 संक्रमितों का सामने आने का कारण तेजी से प्रभावित क्षेत्रों के लोगो को चिकित्सकीय निगरानी में लिया जाना है। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य सभी संदेहियों की तेजी से पहचान कर उनका उपचार करना है। कलेक्टर सिंह ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि बीते तीन दिनों में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ो से नागरिक डरे नहीं। उन्होंने कहा कि हमने तेजी से संक्रमितों के घरो के आसपास के लोगो को तथा संक्रमितों के संपर्क में आये सभी संभावितों को निर्धारित चिकित्सा केंद्रों पर स्थान्तरित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने लोगों का प्रमुखता से रोजाना सेम्पल लेकर जांच की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »