भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि वे इंसानियत परस्त हैं और हर धर्म हमें इंसानियत का ही रास्ता दिखाता है। सिंह ने ट्वीट में लिखा है 'मुझे मुसलमान परस्त कहा जाता है। ना मैं मुसलमान परस्त हूं और ना हिंदू परस्त। मैं इंसानियत परस्त हूं। हर धर्म हमें इंसानियत का ही रास्ता दिखाता है। और यही हमारे सनातन धर्म का संदेश है, जो पूरे विश्व को एक ही कुटुंब मानता है। नफरत और हिंसा से मोदीशाह जी अच्छे दिन नहीं आएंगे।