19 Apr 2024, 09:28:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बालिका की मौत, स्वयं को जलाया था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:20PM | Updated Date: Feb 26 2020 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिग लड़की द्वारा स्वयं को जलाकर आत्महत्या करने के प्रयास के बाद उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए नागपुर भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार चौदह वर्षीय बालिका को गंभीर स्थिति में कल नागपुर भेजा गया था, आज तड़के उसकी मौत हो गयी। कल ही इस लड़की ने दुष्कर्म के आरोपियों की प्रताड़ना और ब्लेकमेलिंग से परेशान होकर स्वयं पर कैरोसीन डालकर आग लगा ली।
 
उसे पहले यहां जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर भेज दिया गया। सूत्रों ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि लगभग डेढ़ माह पहले संदीप, अजय और नितेश नाम के लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद से वे लड़की को लगातार मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे। इससे परेशान होकर कल उसने आग लगाकर स्वयं को जला लिया था। सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर दो आरोपियों संदीप और नितेश को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी अजय की तलाश जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »