28 Mar 2024, 15:05:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बैतूल जिले में 5 प्रतिष्ठानों पर आईटी का छापा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 5:24PM | Updated Date: Feb 24 2020 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में आयकर विभाग (आईटी) की टीम ने आज 5 बड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। आईटी के अधिकारियों ने इन प्रतिष्ठानों में पहुंचने के तत्काल बाद दुकानों में दस्तावेजों की छानबीन शुरू की। शहर के बैतूल रोप सेंटर, जैन इंटरप्राइजेस, मेहता एजेंसी, बोथरा शॉपिंग मॉल और रघुवंशी पाइप फैक्ट्री कोसमी पर एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। इस टीम में बैतूल, इंदौर, भोपाल और हरदा के अधिकारी शामिल है। इन प्रतिष्ठानों पर खरीदी बिक्री से संबंधित समस्त दस्तावेजों की जांच की जा रही है। छापे की कार्यवाई के दौरान पुलिस बल तैनात है। समाचार लिखे जाने तक इन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई चल रही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »