28 Mar 2024, 17:36:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 7:24PM | Updated Date: Feb 23 2020 7:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में बीना नदी के किनारे स्थित विलासपुर गांव में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के बीच बागड़ लगाने को लेकर आज सुबह दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विलासपुर गाँव में बालमुकुंद शर्मा के साथ सुरेंद्र यादव, शिवराज यादव और अमर सिंह यादव ने  बागड़ लगाने को लेकर लाठी डंडों से मारपीट की है। घायल हुए बालमुकंद की शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर किया गया है।
 
जबकि दूसरे पक्ष की ओर से अमर सिंह की शिकायत पर कल्लू, हरीश, अंकित और रम्मू के विरूद्ध भी प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच हुए इस संघर्ष में बालमुकुंद, अमर सिंह, शिवराज सिंह और सुरेंद्र यादव घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ से उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »