29 Mar 2024, 12:26:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए परिश्रम करें अधिकारी-सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 8:25PM | Updated Date: Feb 22 2020 8:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने कहा है कि उपभोक्ताओं के विश्वास में वृद्धि तथा बेहतर सेवाएं देकर व्यवस्था में वांछित सुधार किया जा सकता है। सिंह यहां विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता सुविधाओं का विस्तार और राजस्व संग्रह की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी कठोर परिश्रम करें। सुबह साढ़े आठ बजे से देर शाम तक उपभोक्ता सेवा के लिए समय देना होगा। प्रबंध संचालक ने निर्देश दिये कि फीडर राजस्व प्रबंधन को मजबूत बनाएं।
 
लाइन स्टाफ से निरंतर संवाद रखें। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रण एवं वसूली के लिए जन-प्रतिनिधियों एवं समाज के ओपिनियन लीडर्स से सतत संपर्क रखें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार करें। उन्होने निर्देशित किया कि राजस्व वसूली के लिए पीडीसी कनेक्शन से वसूली में भू-राजस्व संहिता के अंतर्गत कार्यवाही की जाए। राजस्व वसूली के लिए वितरण केन्द्रवार उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइन स्टाफ को पुरस्कृत किया जाए। यदि कोई आउटसोर्स कार्मिक अच्छा कार्य कर रहा है, तो उसे भी सराहना पत्र दिया जाये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »