24 Apr 2024, 22:05:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने से पहले जनता के सवालों के जवाब दें कमलनाथ- विष्णुदत्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 7:18PM | Updated Date: Feb 21 2020 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न किए जाने की निंदा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने से पहले जनता के सवालों के जवाब दें। भाजपा की आज यहाँ जारी विज्ञप्ति में शर्मा ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक के असर और परिणाम के बारे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान काफी कुछ बता चुके हैं। देश की जनता भी सर्जिकल स्ट्राइक को भली भांति जानती है, लेकिन जवानों के शौर्य और पराक्रम से लिखी गई सच्चाई को कुछ लोग और उनकी पार्टी के नेता पचा नहीं पा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि कमलनाथ उन सवालों का जवाब दे, जो प्रदेश की दुर्दशा को लेकर जनता उनसे पूछ रही है। उन्होंने कहा कि देश की सेनाओं ने जिस कुशलता और शौर्य के साथ सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है, उससे हमारी सेनाओं और देश का मनोबल बढ़ा है। आतंकवादियों और उनके समर्थकों के लिए भारत अब पहले की तरह एक सॉफ्ट टारगेट नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता सैनिकों के पराक्रम के खिलाफ बार-बार बयान दे रहे हैं।
 
शर्मा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सवाल करना कांग्रेस की मजबूरी है, क्योंकि न तो कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है और न ही प्रदेश सरकार के पास बताने के लिये कोई उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को बताना चाहिए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था क्यों चौपट हो गई है। किसानों की कर्ज माफी कब तक पूरी होगी और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »