23 Apr 2024, 21:49:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिंधिया पहुंचे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 1:47PM | Updated Date: Jan 17 2020 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज काफी समय बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और विभिन्न कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया। कार्यकर्ता सिंधिया के समर्थन में नारे लगाते हुए दिखायी दिए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की के दृश्य भी नजर आए।
 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि सिंधिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विभिन्न हिस्सों से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने आने वाले समय में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर भी सिंधिया के समक्ष अपनी बात रखी। सिंधिया कल शाम यहां पहुंचे थे। रात्रि में उन्होंने यहां परिवहन मंत्री गोविंद सिंह के निवास पर आयोजित रात्रि भोज में शिरकत की, जिसमें राज्य के पार्टी विधायक और मंत्रियों ने शिरकत की। रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह फिर सिंधिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की और फिर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »