29 Mar 2024, 16:47:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सिंधिया ने बाढ़ की स्थिति पर CM कमलनाथ से की चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 12:24PM | Updated Date: Sep 18 2019 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश में बाढ़ की स्थितियों को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा की। सिंधिया ने कल रात यहां हुई इस मुलाकात के बाद संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने केवल ग्वालियर-चंबल संभाग की स्थितियों पर ही नहीं, बल्कि मंदसौर-नीमच के हालातों पर भी बात की।
 
सिंधिया ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि नुकसान का सर्वे ठीक हो और मुआवजा राशि जल्द पहुंचे। बारिश के थमने के बाद सर्वे हो। सर्वे के बाद कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावितों को पूर्ण राशि मुआवजे के तौर पर दी जाए और उसमें कटौती ना हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बारिश थमने के एक-दो दिन बाद सर्वे किया जाएगा और प्रभावितों को जल्द राहत पहुंचाई जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »