20 Apr 2024, 09:14:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

Skin Care Tips: चेहरे पर Natural Glow लाने के लिए लगाएं टमाटर का ये Face Pack

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2021 4:17PM | Updated Date: Aug 17 2021 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में चेहरे की चमक तो कहीं खो सी जाती है और स्किन भी डल हो जाती है।ऐसे में हम ये सोचते हैं कि कैसे अपने चेहरे पर ग्लो पाएं और अपने चेहरे को कैसे फिर से जानदार बनाएं। अगर आपकी भी यही परेशानी है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने चेहरे की खोई हुई चमक पा सकते हैं। इसके लिए टमाटर बहुत ही फायंदेमंद साबित हो सकता है। जी हां।।। अगर आप भी चेहरे पर तुरंत ग्लो पाना चाहते हैं तो टमाटर का फेस पैक अजमाएं। चलिए जानते कि कैसे बनता है टमाटर का ये फेस पैक।
 
Tomato Face Pack बनाने के लिए सामग्री-
 
-1 टमाटर
 
-1 चम्मच बेसन
 
-शहद
 
Tomato Face Pack बनाने की विधी-
 
टमाटर का फेस पैक बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले Tomato को बीच में से काट लें, फिर टमाटर को बेसन में डुबाएं और फिर इसमें थोड़ा सा शहद डालें। अब इसे हाथ से निचोड़ दें और चेहरे पर लगाएं। हल्के- हल्के हाथों से स्क्रब करें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 3 बार कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में अपने चेहरे पर Glow नजर आने लगेगा।

Tomato Face Pack के फायदे-
 
Tomato का ये Face Pack  चेहरे को पिंपल्स से बचाता है। ये फेस पैक आपके चेहरे की स्किन को एक्सफोलिएट करता है। जिससे आपके फेस की चिपचिपहाट दूर होती हैं और ये आपके फेस को नेचुरल ग्लो देता है। इतना ही नहीं इस फेस पैक को लगाने से आपके फेस की टैनिंग भी दूर होती है। तो आप भी इस फेस पैक को लगाकर पा सकते है Natural Glow।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »