29 Mar 2024, 14:21:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

अगर एक बार जान लेंगे अरेंज मैरिज के ये कमाल के फायदे, तो भूल जायेंगे लव मैरिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2020 12:23AM | Updated Date: Aug 29 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल लोग अपनी गर्लफ्रेंड से ही शादी करना पसंद करते है। वैसे देखा जाये तो शादी किसी भी इंसान के लिए बेहद महत्वपूर्ण फैसला होता है। आजकल लोग परिवार की मर्जी से शादी करके खुश नहीं है बल्कि लड़का-लड़की लव मैरिज पर ही यकीन रखते है। ऐसे में आज हम आपको अरेंज मैरिज के कई फायदे बताएंगे।

अरेंज मैरिज के फायदे :  

1. अरेंज मैरिज में आपकी फैमिली से लेकर ससुराल वालों तक सभी आपके रिश्तें को मजबूत बनाने की कोशिश करते है।

2. बेशक शादी पेरेट्स की मर्जी से हो लेकिन प्रॉब्लम तो हर किसी की लाइफ में आती है लेकिन किसी भी तरह की प्रॉब्लम होने पर परिवार आपके साथ खड़ा रहता है।

3. लव मैरिज के साथ आपकी उम्मीदें भी ज्यादा हो जाती है जबकि अरेंज मैरिज में किसी भी तरह के बदलाव को अपनाने के लिए आप पहले से ही तैयार रहते है।

4. अरेंज मैरिज में आप पार्टनर को धीरे-धीरे समझने की कोशिश करते है। इसके अलावा आप शादी के बाद ही अपनी सारी फ्यूचर प्लानिंग करते है, जो आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है।

5. अरेंज मैरिज में आपके बच्चों को पारिवारिक और संस्कारिक माहौल मिलता है। इसके अलावा परिवार के होते हुए आपको बच्चों की भी टेंशन नहीं लेनी पड़ती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »