28 Mar 2024, 22:56:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

इस उम्र में शादी करने वाले लोग बन जाते हैं शराबी, रिसर्च में हुआ खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2020 12:23AM | Updated Date: Jul 20 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शादी हर इंसान का सपना होता है। आज के समय में सभी के मन में एक ही सवाल रहता है और वह यह है कि शादी के लिए सही उम्र क्या होती है। आजकल कोई भी किसी को ताने देने में पीछे नहीं है. ऐसे में यह ताने आप सभी ने हमेशा ही सुने होंगे कि ‘शादी की उम्र होते ही शादी कर दो, वरना बच्चे हाथ से निकल जायेंगे’।

क्या है शादी की सही उम्र : कई बार 21 साल के होते ही बच्चो की शादी कर दी जाती हैं। लेकिन इससे बहुत बुरा असर होता है। हाल ही में इस बारे में जानकारी एक रिसर्च में हुई है। हाल ही में हुए एक नये अध्यन के अनुसार, 21 साल की उम्र तक शादी करने वाले लोगों को शराब पीने की लत लगने की संभावना अधिक हो जाती है।

शोधकर्ता रेबेका स्मिथ ने 937 लोगों की वैवाहिक स्थिति और शराब की आदतों पर रिसर्च की है। उनके द्वारा किये गए अध्यन में यह बात निकलकर सामने आई है कि कम उम्र में शादी करने वाले युवा, परिपक्व उम्र में शादी करने वालों की तुलना में अधिक शराब का सेवन करते हैं। इसके अलावा उनके द्वारा किये गए अध्ययन में यह भी पता चला है कि 21 साल की उम्र में विवाह करने के बाद शराब का सेवन ज़िंदगी का जोख़िम बढ़ा देता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »