जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बेमौसम बारिश के कारण लोगों को गलन भरी ठंड के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग को दिन के समय भी आग तापते देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कल शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान 6.3 मिमी बारिश हुई है। आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। यहां आज दोपहर तक रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा है।
मौसम के आए बदलाव के कारण लोगों को ठंड के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके ठंड के सामने लोग बेबस है। ठंड से बचाव के लिए लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलते हैं। ठंडी से बचाव के लिए लोगों को दिन के समय भी लोगों को आग तापते हुए देखा जा सकता है। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में उछाल आया है।
ठंड और बारिश के कारण जिला कलेक्टर ने कक्षा आठवीं तक संचालित होने वाली स्कूलों में 4 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। कक्षा 9 से 12 वीं तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। यह स्कूल प्रात 9.30 बजे के बाद संचालित होंगी।