29 Mar 2024, 20:41:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में 23 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लग चुका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 12:14AM | Updated Date: Jul 29 2021 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना महामारी के संक्रमण से लोगों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 23 लाख 91 हजार 563 लोगों को टीके का प्रथम डोज लगाया जा चुका है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 85 प्रतिशत लोगों का प्रथम डोज का टीकाकरण हो चुका है। शेष लोगों को भी टीकाकृत करने का कार्य अभियान के रूप में तेजी से जारी है। इसी क्रम में टीके का दूसरा डोज भी अब तक 5 लाख 82 हजार से अधिक लोगों को लगाया जा चुका है। बताया गया है कि जिले में अभी तक 47 हजार 379 हेल्थकेयर वर्कर तथा 58 हजार 907 फ्रंट लाइन वर्क को टीके का प्रथम डोज लगाया गया है।

इसी तरह 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु तक के 14 लाख 28 हजार 152 लोगों को, 45 वर्ष से 59 वर्ष आयु तक 5 लाख 46 हजार 514 लोगों को तथा 60 साल से अधिक आयु के 3 लाख 10 हजार 611 लोगों को भी टीके का प्रथम डोज लगाया जा चुका है। जिले में अभी तक 37 हजार 22 हेल्थ केयर वर्कर तथा 38 हजार 821 फ्रंट लाइन वर्क को टीके का दूसरा डोज लगाया गया है। 

18 वर्ष से 44 वर्ष आयु तक के एक लाख 5 हजार 537 लोगों को, 45 वर्ष से 59 वर्ष आयु तक के 2 लाख 30 हजार 233 लोगों को तथा 60 साल से अधिक आयु के एक लाख 70 हजार 433 लोगों को भी टीके का दूसरा डोज लगाया जा चुका है। जिले में वर्तमान में टीके का प्रथम डोज एवं दूसरा डोज लगाने का कार्य निर्धारित दिनों में सतत रूप से जारी है। जिले में अभी गर्भवती महिलाओं, स्कूल तथा कॉलेजों के शिक्षकों और कर्मचारियों को टीकाकृत करने के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »