25 Apr 2024, 21:12:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर के एमवायएच को 250 करोड़ की लागत से किया जाएगा विकसित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2021 9:14PM | Updated Date: Jul 22 2021 9:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के महाराजा यशवंत राव चिकित्सालय (एमवायएच) को आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित करने तथा अस्पताल के उन्नयन एवं अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त करने के लिये लगभग 250 करोड़ रूपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज यहां आयोजित एक बैठक में इस प्रस्ताव के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर इसे और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की अगले अगस्त माह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की विशेष उपस्थिति में जिले के जन प्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों से विचार विमर्श कर प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जायेगा और आगामी कार्रवाई की जायेगी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »