25 Apr 2024, 17:19:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर जिले में कोरोना से अब तक 999 मौतें, सर्वाधिक मृतक रहे मधुमेह रोगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2021 6:56PM | Updated Date: Apr 11 2021 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। कोरोना के हॉट स्पॉट मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 से 999 दर्ज हुई है जिसमें 50 फीसदी से ज्यादा वे मृतक शामिल है, जो मधुमेह (डायबिटीज़) और उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) से ग्रसित थे। उम्र के लिहाज से इन मृतकों में 41 से 60 वर्ष की आयु के 29 फीसदी और 61 से 80 वर्ष की आयु के 37 फीसदी से ज्यादा संक्रमित शामिल हैं। इन मृतकों में 500 से ज्यादा वे लोग शामिल है,कोरोना कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ अनिल डोंगरे ने मिडिया को बताया कि 24 मार्च 2020 को कोरोना के संक्रमण के दस्तक देने के बाद 11 अप्रैल 2021 की अवधि में कुल 999 मौतें आधिकारिक रिकॉर्ड पर दर्ज की जा चुकी हैं।  जिन्हें कोरोना संक्रमित होने के पहले मधुमेह (डायबिटीज़) और उच्च रक्तचाप की समस्या थी। शेष मृतकों में अस्थमा और अन्य रोगों से ग्रस्त रोगी शामिल हैं।

डॉ डोंगरे ने बताया इसी तरह उम्र श्रेणी के लिहाज से देखा जाये तो इन 999 मृतकों में सर्वाधिक 61 से 80 वर्ष की उम्र के 374 पुरुष और 163 महिला शामिल हैं। इस प्रकार 537 मृतक 61 से 80 वर्ष के कुल काल कवलित हो चुके हैं। इसी क्रम में 41 से 60 वर्ष आयु के 235 पुरुष और 106 महिला यानी 341 मृतक शामिल हैं। इसके अलावा शून्य से 20 वर्ष की आयु के एक पुरुष और दो महिला सहित कुल तीन संक्रमित मृत हो चुके हैं। 21 से 40 वर्ष की उम्र के 31 पुरुष और 10 महिला सहित कुल 41 संक्रमितों को नहीं बचाया जा सका है। इसी क्रम में 80 वर्ष की वयो वृद्ध आयु के 54 पुरुष और 23 महिला समेत कुल 73 ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आगामी 19 अप्रैल तक लॉकडाउन वाले इंदौर जिले में शनिवार को 919 नए मामले सामने आये हैं। जिले में अब तक 9,86,831 संदेहियों के सैंपल जांचे गए है, इनमें 78,511 संक्रमित सामने आ चुके है। राहत भरी खबर है कि इनमें से इलाज के बाद 69,799 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 77,713  है। जिला प्रशासन कोरोना से निदान, रोकथाम, उपचार और बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।  
  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »