29 Mar 2024, 04:13:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

BJP विधायक महेंद्र हार्डिया का फर्जी FB फेसबुक अकाउंट - मांग रहे रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2021 11:42AM | Updated Date: Jan 15 2021 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री और  इंदौर-5 से वर्तमान विधायक महेंद्र हार्डिया का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से रुपये मांगने का मामला प्रकाश में आया हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हार्डिया ने बताया है कि किसी ने फेसबुक पर उनके असल अकाउंट की तरह एक नकली अकाउंट बना लिया है। जिसकी सहायता से आरोपी लोगों को भ्रमित कर उनसे रुपये की मांग कर रहा हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत सायबर पुलिस समेत वरिष्ठ अधिकारियों को कल रात को की हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »