29 Mar 2024, 00:25:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ब्रिटेन से इंदौर लौटा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव, नए स्ट्रेन की भी हुई पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2021 5:42PM | Updated Date: Jan 8 2021 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। यूनाइटेड किंगडम (यूके) से यात्रा कर मध्यप्रदेश के इंदौर जिले पहुंचे 39 वर्षीय एक संक्रमित में कोरोना की म्यूटेड स्ट्रेन यानी नया स्वरूप पाये जाने से स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। कोरोना रोकथाम के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकर ने बताया कि यह संक्रमित पुरुष 6 दिसंबर को यूके से दिल्ली और दिल्ली से हवाई मार्ग से इंदौर पहुंचा था। केन्द्र सरकार के द्वारा अलर्ट करने के बाद 23 दिसंबर को स्वास्थ्य  विभाग को इंदौर आने वाले यात्रियों की सूची मिली थी। इसके बाद 24 दिसंबर को इसके परिवार के तीन सदस्यों के सेम्पल लिए गए, जिसकी जांच में उसकी पत्नी, बच्चा और मां असंक्रमित पाए गए।
 
केवल यूके से लौटा व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। डॉ. मालाकर ने बताया कि इस कोरोना संक्रमित का एक सेम्पल म्युटेड स्ट्रेन की जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट कल प्राप्त हुई और म्युटेड स्ट्रेन पाए जाने की जानकारी सामने आई हैं। 26 दिसंबर से ही होम आइसोलेशन में रह रहे इस व्यक्ति का 29 दिसंबर और कल एक सेम्पल लिया गया हैं, जिसकी जांच प्रक्रिया में हैं।
 
उन्होंने बताया कि इस यात्री के साथ हवाई जहाज में सफर करने वाले 34 यात्री मध्यप्रदेश के बाहर के रहने वाले है। इस संबंध में उनके स्थानीय जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया हैं। इसी क्रम में वर्तमान में इंदौर में ही मौजूद इनके 5 सहयात्री रहे संदेहियों का कल सेम्पल लिया गया हैं और उनकी जांच भी प्रक्रिया में हैं। उन्होंने नजदीकी सम्पर्क में रहे इन यात्रियों के सेम्पल लेने में हुए विलंब के कारण के प्रश्न का जवाब नहीं दिया हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »