29 Mar 2024, 02:29:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या 55000 पार, मंगलवार को मिले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2021 11:58AM | Updated Date: Jan 6 2021 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 191 नए मामले आने के साथ यहां कुल 55011 संक्रमित सामने आ चुके हैं। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार जिले में कोरोना से उपचार 121 रोगियों को कल स्वस्थ करार दिया गया हैं। कोरोना के सक्रिय मामले 2524 रह गए हैं। 5 जनवरी तक कुल  688011 संदेहियों के सेम्पल जांचे गए हैं, जिनमें 55011 सामने आए हैं। संक्रमितों में से उपचार उपरांत 52497 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कल तीन संक्रमितों की मृत्यु होने के साथ कोविड़-19 से मरने वालों की संख्या 895 हो गई हैं। जिले में कल कुल 4800 से ज्यादा संदेहियों के सेम्पल लिए गए हैं। जिनके परिणाम जांच के बाद सामने आ सकेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »