29 Mar 2024, 15:08:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में रविवार को मिले कोरोना के 293 नए मरीज - 4 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2020 1:59PM | Updated Date: Dec 28 2020 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में चार कोरोना संक्रमितों की मौत होने के साथ 293 नए मामले सामने आए हैं जबकि 462 संक्रमितों को स्वस्थ करार दिये जाने के बाद सक्रिय मामले 3227 रह गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अब तक यहां 645947 कोरोना संदेहियों की जांच की गई हैं, जिसमें 54203 संक्रमित मिले हैं।
 
उपचार के दौरान 863 रोगियों की मौत हो चुकी है जबकि 50113 कोरोना संक्रमित उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। आधिकारिक जानकारी अनुसार यहां प्रतिदिन औसतन 5000 संदेहियों के सेम्पल विभिन्न 50 जांच केंद्रों पर लिए जा रहे हैं। जांचे गए सेम्पल में संक्रमितों की दर 8 फीसदी से ज्यादा हैं। वर्तमान मृत्युदर 1.59 प्रतिशत हैं। संक्रमितों में 92 फीसदी से ज्यादा स्वस्थ हो चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »