25 Apr 2024, 14:52:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में शुक्रवार को मिले कोरोना के 301 नए मरीज, 2 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2020 12:44PM | Updated Date: Dec 26 2020 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना के 301 नए मामले सामने आने के साथ 2 संक्रमितों की उपचार के दौरान मृत्यु दर्ज की गई है। जिले में 502 संक्रमितों को स्वस्थ करार दिये जाने के बाद यहां सक्रिय मामले घटकर 3549 रह गए हैं। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कल तक कुल जांचे गए 6,36,967 संदेहियों के सेम्पल में से 53624 संक्रमित सामने आ चुके हैं। बीते 9 माह में सामने आए। इन मामलों में से 49,218 संक्रमित उपचार के बाद स्वस्थ करार दिए जा चुके हैं। जिले में उपचार के दौरान कोरोना से 857 रोगियों की मृत्यु आधिकारिक रूप से अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले में कोरोना का प्रसार पहले की तुलना में फिलहाल घटता नजर आ रहा है। कोरोना के संदेहियों और संक्रमितों की सतत चिकित्सकीय निगरानी के प्रयास जारी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »