20 Apr 2024, 12:54:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या 49000 के पार, इतने हुए ठीक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2020 12:17PM | Updated Date: Dec 14 2020 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना के नए 428 मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 49099 तक जा पहुंची है। जिले की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कल तीन संक्रमितों की मौत दर्ज किए जाने के बाद उपचार के दौरान कोरोना से मरने वालों की संख्या 814 तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा 433 संक्रमितों के स्वस्थ पाए जाने के बाद यहां सक्रिय रोगियों की संख्या घटकर 4568 आ गयी है। जिले में अब तक सामने आए 49099 संक्रमितों में से 43717 स्वस्थ हो चुके हैं। कल 6000 से ज्यादा संदेहियों के सैंपल जांच के लिए लिये गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »