28 Mar 2024, 21:33:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना के एक ही दिन में 546 रिकॉर्ड मामले सामने आए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2020 12:13PM | Updated Date: Nov 22 2020 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के एक ही दिन में रिकार्ड 546 मामले सामने आने के साथ यहां कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक साफ दिखाई दे रही है।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कल रात बुलेटिन जारी कर बताया कि शनिवार को 5,255 कोरोना संदेहियों के सैम्पल जांचे गए। इनमें 546 संक्रमित सामने आए हैं। ये जिले में 24 मार्च को कोरोना के दस्तक देने के  बाद से अब तक का एक ही दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी क्रम में राहत की खबर ये है कि शनिवार को उपचार पश्चात स्वस्थ होने के बाद 412 रोगियों को डिस्चार्ज किया गया है और यहां वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 2,825 तक जा पहुंची है।

जिले में यदि अब तक के कोरोना के लेखे-जोखे की बात की जाए तो यहां लगभग 32 लाख की आबादी में से अब तक 4,67,041 संदेहियों के सैम्पल जांचे गए हैं, जिसमें अब तक  37,661 संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से उपचार के बाद कुल 34,104 रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। शनिवार को तीन संक्रमितों की मौत दर्ज किये जाने के साथ  कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 732 हो गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »