29 Mar 2024, 07:40:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर जिले में कोरोना के 215 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 11:46AM | Updated Date: Oct 18 2020 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के 215 नये मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,623 जा पहुंची है। इनमें से 27,277 रोगी स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कल रात बुलेटिन जारी कर बताया कि कल 2328 सैम्पल की जांच में 215 नये रोगी सामने आए हैं।
 
इसके साथ ही एक्टिव केस (उपचाररत रोगियों) की संख्या बढ़कर 3689 जा पहुंची है। जबकि कल दो रोगियों की मौत दर्ज होने के बाद अब तक कुल 657 रोगियों की मौत दर्ज की जा चुकी है। उधर राहत की खबर है कि अब तक कुल 27,277 रोगी कोरोना मुक्त हो डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से 6,689 लोग अपने घर लौट चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »