19 Apr 2024, 11:19:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है : गहलोत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 12:52AM | Updated Date: Oct 18 2020 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि कांग्रेस जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। गेहलोत इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा में आयोजित एक बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि 15 माह तक प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंककर वाली कांग्रेस एक बार फिर से पूरक वचन पत्र लेकर आयी हैं। इस बार के वचन पत्र में भी उन्होंने कई सपने दिखाए हैं, लेकिन अब प्रदेश की जनता समझ गई है कि इनके वचन सिर्फ झूठे वचन ही साबित होते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 2018 के वचन-पत्र में कहा था कि हम अनाज, सब्जियों पर किसानों को बोनस देंगे, दूध पर बोनस देंगे, लेकिन किसी किसान को एक रुपया बोनस नहीं दिया। कांग्रेस ने डीजल-पेट्रोल पर छूट देने की बात कही थी। कई वायदे किये थे लेकिन पूरा नहीं किया गया। दूसरी तरफ शिवराज सरकार ने सिर्फ 6 महीनों के कार्यकाल में लाखों स्ट्रीट वेंडर्स को 10 हजार रुपए तक का ब्याजमुक्त कर्ज उपलब्ध करा दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »