25 Apr 2024, 17:55:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में चौकीदार रिश्वत लेते गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2020 12:14AM | Updated Date: Sep 15 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की 'देवी अहिल्याबाई होलकर फल सब्जी मंडी' के एक चौकीदार को आज विशेष पुलिस स्थापना शाखा लोकायुक्त ने दस हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। उपपुलिस अधीक्षक एस.एस. यादव ने बताया कि राजेश कच्छावा (22) निवासी हसनजी नगर ने एक लेखी शिकायत की थी।
 
शिकायत में मंडी के चौकीदार प्रमोद नेमावत (51) निवासी खुडैल जिला इंदौर पर मंडी से आलू-प्याज जैसे माल का यहां से वहां ले जाने के एवज में रिश्वत राशि मांगने आरोप लगाया था। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आज लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर प्रमोद नेमावत को राजेश से दस हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »