29 Mar 2024, 15:03:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में फिर फूटा कोरोना बम - मिले 379 नए मरीज, एक्टिव केस 5000 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2020 12:57PM | Updated Date: Sep 14 2020 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोविड-19 के 379 नए मामले आने के बाद एक्टिव केस (उपचाररत रोगी) की संख्या पांच हजार पार जा पहुंची है। जबकि कल पांच रोगियों की मौत दर्ज करने के बाद मृतकों की संख्या 463 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल 252795 सेम्पल जांचे गये हैं।
 
जिसमें कल जाँचे गये 1995 सेम्पल भी शामिल हैं। कल जांचे सेम्पलों में 379 नये रोगी मिलने के बाद अब तक कुल 17161 संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कल पांच रोगियों की मौत आधिकारिक रूप से दर्ज करने के बाद मृतकों की संख्या 463 दर्ज की गयी है। उधर राहत की खबर है कि के 223 रोगियों को छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 11536 रोगियों को छुट्टी दी जा चुकी है। जिसके बाद एक्टिव केस (उपचाररत रोगी ) 5162 हैं। उधर संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक 6307 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छोड़ा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »