28 Mar 2024, 14:11:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में बेकाबू होता कोरोना - 351 नए मरीज मिले, 5011 एक्टिव केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2020 12:45PM | Updated Date: Sep 13 2020 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस 'कोविड 19' के 351 नये मामले आने के बाद एक्टिव केस (उपचाररत मरीज) की संख्या बढ़कर 5011 तक जा पहुंची है। सात मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 458 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने बुलेटिन जारी कर बताया कि शनिवार को जाँचे गये 3135 सैम्पल में से 351 कोरोना संक्रमित मिले।
 
इस तरह अब तक कुल 16782 रोगी संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं शनिवार को तीन महिला समेत सात की मौत दर्ज के बाद मृतकों की संख्या 458 तक जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है कि शनिवार को 109 रोगियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 5011 रोगी स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक 6290 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छोड़ा का चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »