20 Apr 2024, 01:09:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर पुलिस के लिए एक दिवसीय वेबिनार प्रशिक्षण का आयोजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2020 12:21AM | Updated Date: Aug 1 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देशन में गुरु दक्षिणा समूह के सहयोग से इंदौर पुलिस के लिये तनाव के कारणों को समझने और उसे प्रबंधित करने के मनोवैज्ञानिक तरीकों के प्रशिक्षण के लिये एक बेविनार का आयोजन किया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस बेविनार का आयोजन कल गूगल मीट पर किया गया। बेविनार में गुरु दक्षिणा समूह के मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता बतुल सैफी और उनकी टीम ने पुलिसकर्मियों को अपने कार्यस्थल एवं अपने पारिवारिक व सामाजिक जीवन में समय प्रबंधन के महत्व को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के लिये विभिन्न टिप्स दिए।
 
साथ ही कभी किसी बात पर तनाव हो भी जाये तो उससे कैसे अपने आप को बाहर निकाले इसके मनोवैज्ञानिक तरीके भी समझाए। इस वेबिनार में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूरज वर्मा सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनीषा पाठक सोनी एवं इन्दौर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।
 
 
पुलिस अधीक्षक ने इस महत्वपूर्ण एवं उपयोगी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये गुरू दक्षिणा समूह का धन्यवाद दिया। साथ ही उनके द्वारा तनाव प्रबंधन हेतु दिये गये टिप्स व जानकारी को अपने जीवन में अमल में लाने का प्रयास करने के लिए साथियों से कहा। बेविनार का संचालन गुरु दक्षिणा समूह से वाणी झांसी वाले एवं समन्वय गोंिवद नारायण शर्मा द्वारा किया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »