16 Apr 2024, 12:45:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर जिले में कोरोना के 112 नये मामले, एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2020 12:06PM | Updated Date: Jul 31 2020 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 'कोविड 19' के 112 नये मामले आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या यहाँ 7328 तक जा पहुंची है। राहत की खबर है कि इनमें से अब तक 5036 रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जाने के बाद उपचाररत रोगियों (एक्टिव केस) की संख्या 1981 है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ पूर्णिमा गाडरिया ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि कल जांचे गये 1535 सैम्पलों में से 112 संक्रमित पाये गये हैं।
 
उन्होंने बताया कि अब तक कुल एक लाख छत्तीस हजार एक सौ उन्नयासी (1361179) जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं जिनमें से संक्रमित रोगियों की संख्या 7328 है। डॉ गाडरिया ने बताया कि कल एक 50 वर्षीय महिला की मौत दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या 311 तक जा पहुंची है। उधर राहत भरी खबर है कि अब तक 5036 रोगियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी जा चुकी है जिसके बाद उपचाररत रोगियों (एक्टिव केस) की संख्या 1981 है। तो वहीं संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक 5314 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गयी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »