इंदौर। कराटे, मार्शल आर्ट सिखाने में शहर में नंबर वन कहलाने वाली एलेट स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक अमय लश्करी को बड़ी जवाबदारी मिली है। उन्हें मध्यप्रदेश कौशिकी मार्शल आर्ट संघ का मुख्य सचिव बनाया गया है। ऑल इंडिया कौशिकी मार्शल आर्ट एसोसिएशन ने ये गठन किया है। लश्करी के मुख्य सचिव बनने से पूरी फेडरेशन में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बहुत ही सरलता से बच्चों को कराटे की ट्रेनिंग एलेट स्पोर्ट्स एकेडमी देती है। सिखाने का तरीका ऐसा है कि हर बच्चा बहुत जल्दी परफेक्ट हो जाता है। आत्मरक्षा के गुर सिखाने वाली एलेट स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक अमय लश्करी की मेहनत रंग लाई है, उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि इंदौर स्कूल शिक्षा विभाग में शामिल हो चुके खेल कौशिकी मार्शल आर्टस के मध्यप्रदेश संघ का दिल्ली में कौशिकी फेडरेशन के द्वारा गठन किया गया है।
इसमें मीनू गौर को अध्यक्ष, अविनाशसिंह चैहान को उपाध्यक्ष और अमय लश्करी को मुख्य सचिव, सहसचिव कृष्णा खेरात को बनाया है। मनोज यादव को कोषाध्यक्ष, शिवम लश्करी और अपूर्वा काले को टेक्निकल टूर्नामेंट रेफरी एवं पूर्णिमा खेरात, सददाम हुसैन और जितेंद्र शर्मा को सदस्य बनाया गया है। ये नई टीम बच्चों को कराटे में अव्वल बनाने का काम करेगी। मुख्य सचिव बने अमय लश्करी तो एकेडमी में आने वाले हर बच्चे को अपना बेटा-बेटी मानते हैं और उनकी ट्रेनिंग भी अपना बच्चा समझकर करते हैं। लश्करी के मुख्य सचिव बनने के बाद कहा जा रहा है कि अब इस खेल को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश से कई खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे।