29 Mar 2024, 02:12:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर जिले में कोविड-19 से बीते 12 दिनों में 13 लोगों की मौते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 1:01AM | Updated Date: Apr 7 2020 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बीते 12 दिनों में कोविड-19 संक्रमण से 13 मौत हो चुकी है। महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (एमजीएम) की प्रमुख डॉ. ज्योति बिंदल से आज पूछे जाने पर उन्होंने जिले की दसवीं मौत की पृष्टि की है। डॉ. बिंदल के अनुसार दसवीं मौत यहां बीती एक अप्रैल को भर्ती हुये 54 वर्षीय पुरुष की आज दर्ज की है। उन्होंने बताया मृतक में तीन अप्रैल को संक्रमण की पृष्टि हो गयी थी। इसी दिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस प्रकार अब तक जिले में बीती 24 मार्च से 5 अप्रैल के मध्य 13 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी है।
 
डॉ. बिंदल ने बताया इससे पहले यहां कोविड-19 से जिले की पहली मौत 25 मार्च को एक 65 वर्षीय पुरुष की दर्ज की गयीं थी। जिसके बाद 30 मार्च को तीन मौते एक 41 वर्षीय पुरुष, एक 80 वर्षीय तथा 49 वर्षीय महिला की दर्ज की गयीं थी। इसी क्रम में बीती 2 अप्रैल को दो मौते दर्ज की गई थी, जिसमे  एक 65 वर्षीय महिला और 54 वर्षीय पुरुष शामिल है।
 
तद्पश्चात 3 अप्रैल को एक 54 वर्षीय पुरुष की मौत हो गयी है। जिसके अगले दिन 4 अप्रैल को एक 42 वर्षीय पुरुष और 5 अप्रैल को एक महिला तथा एक पुरुष की मौत हो दर्ज की गयीं है। एमजीएम प्रमुख ने बताया आज 6 अप्रैल को पहले चरण में पाए गए 11 संक्रमितों को पूर्णता स्वस्थ पाये जाने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी है।
 
आज इसी क्रम में अब तक एक भी मौत नही हुयीं है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान में 4 हजार से ज्यादा संदेहियों को एहतियातन घरों तथा अन्य स्वास्थ केंद्रों में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। जबकि अभी भी 120 से ज्यादा संक्रमितों का यहां उपचार जारी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »