24 Apr 2024, 03:35:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर जिले में पत्रकार से मारपीट, 2 पुलिस कर्मचारी सस्‍पेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 6:44PM | Updated Date: Mar 27 2020 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कर्फ्यू अवधि के दौरान एक पत्रकार से मारपीट करने के आरोप में आज दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) राजेश रघुवंशी ने बताया विजय नगर थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रथम दृष्टया सामने आए साक्ष्यों के आधार पर एक पुलिस उपनिरीक्षक सहित दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। पत्रकार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »