29 Mar 2024, 00:54:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म में काम कर चुके अभिनेता पर लगा दुष्कर्म का आरोप, किया गया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 4:32PM | Updated Date: Aug 1 2021 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्लीl दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'XXX: Return of Xander Cage' के सह अभिनेता क्रिस वू को यौन दुष्कर्म का आरोप लगने पर गिरफ्तार कर लिया गया हैl चीन की पुलिस ने कहा है कि उन्होंने 30 वर्षीय कनाडा के व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैl उनपर आरोप है कि उन्होंने एक महिला का दुष्कर्म किया हैl क्रिस वू से पूछताछ की जा रही हैl उनपर आरोप लगा है कि वह युवा लड़कियों को उनके साथ यौन संबंध बनाने के लिए ऑनलाइन ट्रिक किया करते थेl पुलिस ने यह वक्तव्य दिया हैl क्रिस पर पिछले महीने एक 18 वर्षीय चीनी छात्रा ने जबरन यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया थाl महिला छात्रा ने चाइनीस मीडिया को पिछले महीने बताया कि क्रिस ने उन्हें शराब पिलाने के बाद यौन संबंध बनाने का लालच दिया थाl चीनी छात्रा ने यह भी कहा कि क्रिस वू की टीम ने उन्हें म्यूजिक वीडियो में लेने का प्रलोभन देकर घर बुलाया थाl

क्रिस ने इसके पहले आरोपों का खंडन किया था और रविवार को उनसे संपर्क नहीं हो पाया हैl उनके वकील से जब संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने भी फोन नहीं उठायाl कैनेडियन एंबेसी ने भी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैl यह अभी समझ में नहीं आ पाया है कि क्रिस क्या महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के अंतर्गत गिरफ्तार किए गए हैंl क्रिस वू ने 2017 में आई फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के साथ डेब्यू किया थाl इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका थीl इसके पहले करीब एक दर्जन ब्रांड ने क्रिस पर आरोप लगने के बाद उनसे नाता तोड़ लिया हैl चीनी मीडिया का दावा है कि क्रिस का विदेशी नागरिक और सेलिब्रिटी होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगाl कम्युनिस्ट पार्टी के पीपल्स डेली ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'विदेशी नागरिकता कोई बड़ी बात नहीं हैl वह चाहे कितना भी लोकप्रिय हो, कानून से नहीं बच सकताl जो कोई भी कानून हाथ में लेगा, उसे कठोर दंड दिया जाएगा।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »