26 Apr 2024, 04:36:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

Netflix का बडा ऐलान इंडिया में रिलीज करेगा पहला Dating Reality Show

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2021 4:52PM | Updated Date: Jul 1 2021 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Netflix ने इंडिया में अपने पहले  Reality Show IRL: In Real Love लाने की घोषणा की है। यह Show प्रेम संबंधों पर आधारित होगा। IRL: In Real Love  का निर्माण 'मोनोज़ाईगोटिक' के बैनर तले होगा।  डिजिटल मंच के 'इंडियन मैचमेकिंग', 'लव इज ब्लाइंड' और 'टू हॉट टू हैंडल' जैसे शो की लोक्रपियता के बाद इसकी घोषणा की गई है। Netflix India की 'इंटरनेशन ऑरिजनल्स' की निदेशक तान्या बामी ने कहा कि वह रिएलटली शो जगत में विस्तार करने को उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, 'यह अवधारणा उस समय का एक सच्चा प्रतिबिंब है, जिससे हम प्यार करते हैं और जिसमें जीते हैं।  हम हर रोज जिन विकल्पों और उलझनों का अनुभव करते हैं, उन्हें शो में शामिल किया गया जाएगा।  हम नेटफ्लिक्स पर कुछ असाधारण प्रेम कहानियों लाने को उत्सुक हैं। Netflix की सबसे स्ट्रीमिंग सर्विस में से एक हैं और इसके 190 देशों में 20। 8 करोड़ पेड मेम्बर हैं। Netflix पर दुनिया भर की भाषाओं का कंटेंट मौजूद हैं, जिसमें फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्युमेंट्री तक शामिल हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »