25 Apr 2024, 14:50:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

Money Heist 5: इंतज़ार हुआ ख़त्म, नेटफ्लिक्स ने रिलीज़ तारीख का कीया एलान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2021 9:09PM | Updated Date: May 24 2021 9:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Netflix की स्पेनिश क्राइम वेब सीरीज़ मनी हाइस्ट की विश्‍वभर में  तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंडिया में भी  इस  वेब सीरीज़ के चाहने वालों की बड़ी तादाद है,  जिनमें कई बॉलीवुड सितारें भी शामिल हैं। शो के हर सीज़न का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहता है, मगर पांचवें सीज़न को लेकर बेक़रारी कुछ ज़्यादा ही है, क्योंकि शो का यह आख़िरी सीज़न है। फैंस को जानने की उत्सुकता है कि प्रोफेसर और उनके गैंग का आख़िर क्या हुआ? यह इंतज़ार बस ख़त्म होने वाला है, बस दो महीने की बात है। 
 
नेटफ्लिक्स ने इसकी रिलीज़ तारीख का एलान कर दिया है। पांचवां और आख़िरी सीज़न 2 भागों में रिलीज़ किया जाएगा। प्लेटफॉर्म्स ने दोनों की तारीख़ों की घोषणा कर दी है। सीरीज़ का एक वीडियो शेयर करने के साथ नेटफ्लिक्स के एकाउंट से लिखा गया- बेला चिल्लाओ। मनी हाइस्ट का आख़िरी भाग इसी साल आ रहा है। 3 सितम्बर को वॉल्यूम 1  और 3 दिसम्बर को वॉल्यूम 2 आएगा। 
 
मनी हाइस्ट के चार सीज़न आ चुके हैं, जिन्हें पार्ट कहा गया है। चारों सीज़न नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं। नेटफ्लिक्स पर शो अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध है। अपनी लोकप्रियता की वजह से मनी हाइस्ट एक कल्ट शो बन चुका है, मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि टीवी पर शो फ्लॉप रहा था।
 
इसका निर्माण साल 2017 में स्पेनिश भाषा में किया गया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई डॉक्यूमेंट्री 'मनी हाइस्ट: द फिनोमेना' में इस बात का ज़िक्र है कि यह शो फ्लॉप हो गया था। इसके मुताबिक, मनी हाइस्ट का निर्माण पहले स्पेनिश टीवी चैनल एंटिना 3 के लिए किया गया था। शुरुआत में इस शो को ज़बरदस्त सफलता मिली, लेकिन धीरे-धीरे ग्राफ गिरता गया। दूसरे सीज़न के बाद इसे बंद करने का फ़ैसला कर लिया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »